नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में सूफी संत सैयद दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलैह के सात दिवसीय उर्स-ए-पाक के चौथे दिन रविवार को भी जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। उर्स इंतेजामिया कमेटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक करीब तीन लाख से अधिक जायरीनों ने दाता की मजार पर जियारत की। पूर्व केंद्रीय सह बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन व बिहपुर विस के विधायक ई. शैलेंद्र भी दाता के मजार पर हाजिरी लगाने पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने मजार पर चादरपोशी जियारत करने के साथ देश व समाज के सुख समृद्धि व शांति की दुआ मांगी। नेताओं ने दाता के इस उर्स व इनके मजार को कौमी सद्भाव व भाईचारे का प्रतीक बताया।

वहीं भागलपुर नगर विधायक सह कांग्रेस विधानमंडल नेता अजीत शर्मा ने दाता के दर पर माथा टेका. व चादरपोशी की। श्री शर्मा ने दाता के इस उर्स उर्स को कौमी भाईचारे का जीवंत उदाहरण बताया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अभिनंदन चौधरी, बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आफ रजा, उपाध्यक्ष सबरार आलम, अरशद अली, मनोज शर्मा, अमरजीत चौधरी, रोहितआनंद शुक्ला, अशोक गोस्वामी व शिवशंकर चौधरी समेत अन्य कई लोग शामिल थे।

इससे पूर्व खरीक प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के भागलपुर जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव ने भी दाता के दर पर हाजिरी लगाई व चादरपोशी किया। इससे पूर्व शनिवार को भागलपुर जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, जिप सदस्या रेणू चौधरी, नंदनी सरकार, मोईन राईन व विपिन कुमार आदि ने दाता के मजार पर चादरपोशी किया। कमेटी कार्यालय में उक्त सभी गणमान्य को सम्मानित भी किया गया।

कमेटी के नायब सदर मो. इरफान आलम, अबुल हसन, जैनूल आदि ने बताया कि उर्स का समापन 16 मार्च को होगा। दाता की चादरपोशी व • जियारत करने के बाद जायरीन मेले में खाने-पीने की चीजों के अलावा तारामांची झूला, ब्रेक डांस झूला, मौत का कुंआ, ड्रैगन ट्रेन, मिक्की माउस व जोपिंग ट्रैक आदि का आनंद उठा रहे हैं। वहीं एसपी एसके सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार खुद भी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *