नवगछिया पुलिस जिला में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। हथियार का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। हथियार के साथ 7 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में हथियार का अवैध धंधा किया जा रहा है।

इसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जिसमें 20 निर्मित, 12 अर्धनिर्मित हथियार, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल व नगद रुपये भी बरामद किए गए हैं। इसमें गोपालपुर का कुख्यात आर्म्स तस्कर सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद किए गए हैं।

हथियार की होती थी तस्करी

पुलिस को सूचना मिली थी की सुमन बड़े पैमाने पर अपने घर से तेतरी दुर्गा मंदिर के पास हथियार का सप्लाई करने वाला है। जिसके बाद एसडीओपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद छापेमारी टीम बनाकर पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया। इसके निशानदेही पर 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी से पूछताछ कर अलग अलग जगहों से हथियार को बरामद किया है।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है पुलिस

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है। इसका भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार का निर्माण कहाँ होता था। कहाँ कहाँ होती थी तस्करी। इन सभी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

कुछ दिन पूर्व एसटीएफ ने की थी कार्रवाई

नवगछिया में बिहार एसटीएफ की ओर से कुछ दिन पहले कार्रवाई की गई थी। इसमें हथियार के जखीरा को बरामद किया गया था। मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया गया था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि दोनों का कोई कनेक्शन भी था। इन सभी बिंदु पुलिस जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *