बिहार लोक कला महोत्सव 2023 में अपनी कला का जोहर दिखाएंगे भागलपुर के डी फॉर डांस एकेडमी औलियाबाद के कलाकार…..

विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर ‘ हमराही सांस्कृतिक संस्था ‘ द्वारा बेगूसराय में 27 से 28 मार्च 2023 तक बिहार लोक कला महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के प्रयोजक में हो रहा है।

जिसमें बिहपुर के ‘ डी फॉर डांस एकेडमी औलियाबाद ‘ के डांस ग्रुप का चयन दरभंगा में आयोजित ऑडीसन के द्वारा किया गया है। डी फॉर डांस एकेडमी के डाइरेक्टर रोहित कुमार निषाद के डांस ग्रुप में करण कुमार,जयन राघव,कुणाल कुमार, पीयूष कुमार, पोरस कुमार,अनुराधा कुमारी, सोनम कुमारी शामिल है।

डांस ग्रुप के प्रोडयुसर कन्हैया कुमार व मैनेजर सुजीत कुमार सुमन डांस टीम के साथ में रहेंगे। कोरियोग्राफर रोहित कुमार निषाद ने बताया की बच्चों के साल भर की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है। और उन्होंने कहा की इस महोत्सव में उनका टीम सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे और विजेता बनकर लौटेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *