नवगछिया : पंचमुखी बालाजी धाम में शुक्रवार दशमी के दिन पहुंचेगी नवगछिया अनुमंडल के कई जगहों से निकलने वाली निशान शोभायात्रा इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि निशान शोभायात्रा से पूरा नवगछिया अनुमंडल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान होगा निशान शोभायात्रा नवगछिया बाजार में श्री गोपाल गौशाला से भी निकाली जाएगी निशान शोभायात्रा में नवगछिया अनुमंडल में शोभायात्रा में शामिल लोगों कि कई जगह सेवा भी प्रदान की जाएगी
Total Downloads: 79
मारवाड़ी विवाह भवन के आगे श्री श्याम भक्त मंडल, स्टेशन रोड में गणिनाथ सेवा समिति, श्री गोपाल गौशाला के पास जगतपति नाथ सेवा समिति शिवरात्रि कमेटी महाकाल सेवा समिति, सांवरिया सरकार द्वारा इंदु मेडिकल के पास, नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कुमारी के द्वारा महाराज जी चौक, कसौधन वैश्य समाज के द्वारा निखिल पान दुकान के पास, मक्का तकिया चौक पर अशोक साह के द्वारा इनके अलावा भी और विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा शोभा यात्रा में चल रहे लोगों पर फूलों की बारिश होगी
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं पूरे नगर में श्री राम नाम का भगवा ध्वजा लगाया गया पूरा नगर भगवा ध्वज से लहरा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल के नगर संयोजक शुभम पोद्दार, पहलाद, दीपक शर्मा, आयुष खेमका, पिंस, कैशब शरार्फ, अमित चिरानिया, गुड्डू कुमार, अभिनंदन, सौरभ रुंगटा, एवं पंचमुखी मंदिर कमेटी के सदस्य के अलावा पूरे नवगछिया अनुमंडल के लोग लगे हुए हैं

