नवगछिया । पंचमुखी बालाजी धाम में शुक्रवार को अनुमंडल के कई जगहों से निकलने वाली निशान शोभायात्रा पहुंचेगी। निशान शोभायात्रा से पूरा नवगछिया अनुमंडल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान होगा। निशान शोभायात्रा नवगछिया बाजार में श्री गोपाल गोशाला से भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा में नवगछिया अनुमंडल में शोभायात्रा में शामिल लोगों कि कई जगह सेवा भी प्रदान की जाएगी।

मारवाड़ी विवाह भवन के आगे श्री श्याम भक्त मंडल, स्टेशन रोड में गणिनाथ सेवा समिति, श्री गोपाल गोशाला के पास जगतपति नाथ सेवा समिति शिवरात्रि कमेटी महाकाल सेवा समिति, सांवरिया सरकार द्वारा इंदु मेडिकल के पास, नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कुमारी के द्वारा महाराज जी चौक, वैश्य समाज के द्वारा निखिल पान दुकान के पास, मक्का तकिया चौक पर अशोक साह के द्वारा इनके अलावा भी और विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

अशोक केडिया ने बताया कि शोभायात्रा में चल रहे लोगों पर फूलों की बारिश होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं। पूरे नगर में श्री राम नाम का भगवा ध्वजा लगाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल के नगर संयोजक शुभम पोद्दार, पहलाद, दीपक शर्मा एवं पंचमुखी मंदिर कमेटी के सदस्य के अलावा पूरे नवगछिया अनुमंडल के लोग लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *