नवगछिया । गोपालपुर एवं इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी लतरा निवासी सोनू यादव को एक लोडे कट्टा, चार गोली के साथ इस्माईलपुर पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। सोनू यादव इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए छात्र की हत्या मामले में आरोपी था।
Total Downloads: 79
गोपालपुर पुलिस तीन अलग-अलग मामले में उसे रिमांड पर लेगी। मालूम हो कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के कमला कुंड निवासी अभिषेक कुमार की हत्या लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान में मोबाइल लूट करने के मामले के पहचान के बाद गोली मारकर कर दिया दी गई थी।
इस मामले में स्थानीय लोगों के सहयोग से सोनू के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया था। सोनू के द्वारा इस घटना के बाद गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर घायल करने और छापेमारी करने गए पुलिस पर हमला करने का भी आरोप है।

