नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रिंग बांध सड़क पर पुलिस ने कट्टा और गोली के साथ गौरी यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि शुक्रवार की शाम को दारोगा चनवीर यादव जवानों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच बाइक चालक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।

भागने के क्रम में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और यह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार करारी तीनटंगा गांव निवासी सोनू यादव है। उसकी तलाशी ली गई

तो उसके पास से कट्टा, चार गोली, 3 मोबाइल और 2410 रुपए मिले। यह भी पता चला कि बाइक चोरी की है। उसके विरुद्ध गोपालपुर व इस्माइलपुर थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *