शिपुर : पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सोमवार को प्रखंड की लतीस उत्तरी पंचायत के अमरपुर गांव में बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। दरअसल 25 डिसमिल सरकारी जमीन पर जाकर इसी गांव के कुमार गौरव ने पक्का मकान बना लिया था। जिसे बुलडोजर से तोड़ दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
सुबह मजिस्ट्रेट सीओ। बलिराम प्रसाद, आरओ अमिर हुसैन और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और उक्त कारवाई की। मौके पर अंचल अमीन और राजस्व कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि कुछ दिन पहले भी वहां से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पहुंचा था, लेकिन बुलडोजर खराब हो जाने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। सीओ ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
