नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में खादी भंडार नवगछिया में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत उपस्थित हुए।

सुरेश भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी हर घर तक अपनी पहचान को स्थापित करेगी और इसी के बल पर 2025 में बिहार में अपनी सरकार होगी। पिछले दिनों गोपालपुर विधायक के दिए बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी किसी विधायक को शोभा नहीं देता। ऐसा बयान मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। जिला प्रभारी संगीता तिवारी ने कार्यकर्ताओं को मेहनत एवं लगन से संगठन विस्तार में लगने को कहा।

बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रकाश झा, अमित सिंह राठौर, अमरजीत कुमार, विष्णु देव सिंह निषाद, भूषण मंडल, मनोरथ सिंह, अंकित सिंह, मुकेश कुमार, अमन कुमार, संतोष कुमार, मनोज यादव, मोहम्मद निसार, रोशन सिंह, राजीव रंजन सिंह। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माला जयसवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय पासवान भी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *