नारायणपुर : एलएमबीजे महाविद्यालय भ्रमरपुर में सोमवार को कॉलेज ने टॉपर को सम्मान समारोह में दृष्टि कुमारी एवं अंबिका कुमारी और उनको परिजनों को जिला परिषद सदस्या ऊषा मिश्रा व बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मेमेंटो देकर सम्मानित किया।
Total Downloads: 79
दोनों छात्रा ने इंटर की परीक्षा में कुल 427 अंक प्राप्त करके कॉलेज टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया।दृष्टि कुमारी नगरपारा निवासी दीपक कुमार झा की पुत्री है और अंबिका कुमारी भ्रमरपुर निवासी करुणा कुमार झा की पुत्री हैं।
दृष्टि कुमारी के पिता परदेश में रह के कार्य करते हैं और माता गृहिणी है।दोनों छात्रा को कॉलेज टॉपर होने पर महाविद्यालय परिवार ने बधाई व शुभकामना दिया।मौके पर प्रदीप कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

