नवगछिया । खरीक प्रखण्ड के आजाद नगर (सिंहकुंड) में  बुधवार के दोपहर आग लग जाने से लखन मेहता का  झोपड़ीनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि आसपास की तीन झोपड़ी भी उसकी चपेट में आ गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त पीड़ित परिवार के सभी सदस्य घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में काम कर रहे थे। जबतक वे लोग घर पहुंचे। तबतक घर में रखा सारा समान आग की भेंट चढ़ गया।

वहीं, बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दे दी गई है। आग लगने के बाद पीड़ित परिवार के लोग भूखे प्यासे सड़क पर पड़े हैं। खरीक सीओ निशांत कुमार ने बताया कि आग से प्रभावित हुए लोगों के विषय में जानकारी के लिए कर्मचारी को कहा गया है।

रंगरा प्रखंड के कटाव ग्रस्त जहांगीरपुर वैसी में बुधवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। बुलबुल आरा पति आदिल और अब्दुल हसीब का घर जलकर राख हो गया है। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।

ग्रामीण मुखिया प्रतिनिधि अताउल हक, इस्तेखार आलम, नसीम, मंगरु, रेहान, अब्दुल गफ्फार ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में काफी मदद की बाद में दमकल के आ जाने से आग बुझी। आग लगने से घर मे रखा सारा सामान कपड़े, अनाज, बर्तन, जलकर स्वाहा हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *