नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र में खेत में घास काटने गई महिला के साथ अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता ने नवगछिया महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को बताया कि वह बुधवार के संध्या समय साहू परवत्ता स्थित खेत में घास काटने गई थी। घास काट कर जब वह वापस घर लौट रही थी तो इसी दौरान बबलू यादव ने रास्ते से उसे खींच कर मकई खेत में लेकर गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला डर गई और घर जाकर डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताई। शुक्रवार को शरीर में असहनीय पीड़ा होने पर महिला ने पति को दुष्कर्म की जानकारी दी। उसके बाद महिला पति के साथ नवगछिया महिला थाना आयी और महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को सारी बातों की जानकारी दी। पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें साहु परवत्ता के बबलु यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। पीड़ित महिला का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी पीड़ित महिला के बयान पर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *