नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव के पूर्व मुखिया विनोद मंडल को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तिरासी गांव के विरेन्द्र मंडल ने विनोद मंडल पर ट्रैक्टर का किराया नहीं देने व किराया मांगने पर धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। ट्रैक्टर को गोपालपुर पुलिस ने विनोद मंडल के घर से बरामद किया था। जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

