नवगछिया। नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर उच्च विद्यालय एवं इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय सैदपुर का औचक निरीक्षण भागलपुर के उच्च माध्यमिक शिक्षा के कार्यक्रम पदाधिकारी निवेश कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा उच्च विद्यालय सैदपुर का भवन जर्जर होने एवं रिजेक्ट होने की बात सामने आयी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन पाठन में हो रही परेशानी को लेकर मुख्यालय में रिपोर्ट की जायेगी।

विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों की उपस्थिति को लेकर अभिलेखों का संधारण किया। वहीं प्रोजेक्ट इन्टर बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक छात्रों की उपस्थिति एवं छात्रों के नामांकन की पंजीयन को संधारित किया।

साथ ही अकाउंट पंजी बैंक पासबुक संधारित नहीं होने को लेकर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। विद्यालय परिसर में चल रहे कस्तूरबा बालिका के छात्रों की उपस्थिति को लेकर भी उन्होंने वार्डन एवं वहां पर कार्य कर रहे रसोइयों से पूरी जानकारी मांगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *