नवगछिया । रंगरा ओपी के मुरली चौक के पास एनएच 31 पर बस और बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायल रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी रामअवतार सिंह के पुत्र सूरज कुमार, पंकज कुमार यादव के पुत्र रौशन कुमार हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।
Total Downloads: 79
सूरज कुमार के साथ रौशन कुमार अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए रंगरा चौक प्रखंड गए थे। वहां से वह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे कि सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। रंगरा ओपी के पीएसआई रंजीत कुमार ने दोनो घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।
जहां से उन्हें भागलपुर रेफर किया गया। बाइक को टक्कर मारने वाले बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बस चालक व खलासी मौके पर फरार हो गया। इस संबंध में बस चालक के विरूद्ध रंगरा ओपी में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

