नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के महदत्तपुर में पति से मोबाइल फोन पर झगड़ा होने के बाद महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर निवासी संतोष सिंह की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई।
Total Downloads: 79
इस संबंध में मृतका के देवर ने बताया कि उसका भाई संतोष सिंह दिल्ली में भवन निर्माण में मजदूर के रूप में कार्य करते है। शुक्रवार की रात को पति से फोन पर मंजू देवी ने झगड़ा किया। सुबह शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद पता चला कि मंजू देवी ने ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
नवगछिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। महिला अपने पुत्र आशुतोष कुमार, पुत्री स्मृति कुमारी, सुप्रिया कुमारी के साथ रहती थी। महिला सास व बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

