नवगछिया। रूपौली निवासी बादल कुमार के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में प्रेम प्रसंग में नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में बादल कुमार ने बताया है कि अपनी नाबालिग पुत्री को ननिहाल गोपालपुर के प्रकाश यादव के यहां पन्द्रह अप्रैल को पहुंचाया।

बीस अप्रैल की शाम को उसके ननिहाल से फोन आया कि पुत्री नहीं मिल रही है। तलाश करने परमिली कि रुपौली के नयन कुमार ने अपने दो मित्रों गोलू कुमार पिता रावेन्द्र यादव व राजा कुमार पिता बलराम यादव के सहयोग से अपहरण कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई किरण कुमारी मामले का अनुसंधान कर रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *