नवगछिया : सांसद अजय कुमार मंडल ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत चल रहे पांच कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। सांसद ने बिंदटोली, बैसी ग्राम, चोरहर पुल, रतनपुरा और मैरेहा ग्राम इस्माईलपुर बिंदटोली कटाव निरोधी कार्यों को निरीक्षण किया।

एमपी ने बताया कि बिंदटोली स्पर- 1 के कटाव निरोधक के कार्यों में काफी अनियमितता पाई गई। बिंदटोली स्पर- 1 में बोरी में लगाया गया गेवियन तय मानकों के अनुसार नहीं था।

इसके अलावा भी बहुत सी अनियमितता पाई गई। सांसद ने सभी अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान कटाव निरोधक के कार्यों में पाई गई अनियमितता को तत्काल 2-3 दिनों में तय मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *