नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर  लगभग 25 करोड़ की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्य की जांच भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान इन्होंने इस्माईलपुर से बिंदटोली में किए गए कार्यों का जांच कर उसकी गुणवत्ता को लेकर  विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड की टीम से जांच कराने की बात कही।

डीएम ने बताया कि  गंगा कोसी नदी में इस वर्ष हो रहे कटाव निरोधी कार्य  को लेकर  विशेष तौर पर निरीक्षण किया है।  नवगछिया में इस्माईलपुर, बिंदटोली में अलग-अलग जगहों पर कार्य किया गया है। इसमें कुछ कार्य पूरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने बताया कि झल्लू दास टोला में इस समय कटाव निरोधी कार्य शुरू हुआ है। लेकिन यह कटाव निरोधी कार्य को 15 मई तक पूरा नहीं किया जा सकेगा। इसलिए इस कार्य को कुछ समय के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए झल्लू दास टोला के मुखिया गणेशी मंडल की मांग के आधार पर 300 मीटर में और कार्य की बात कही। वहीं कार्य समय पर संपन्न हो जिससे कि बाढ़ व कटाव से पहले नदी के किनारे पत्थर का स्लोप बन जाए। इसलिए कार्य दिन-रात कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि यहां पर कार्य शुरू हुआ है और इसमें अभी समय लगेगा, वही इन्होंने जहांगीरपुर बैसी, ग्वारीडीह, चौरहर आदि जगहों का भी निरीक्षण किया। जिसमें कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया था कि इन सभी जगहों पर कार्य पूरा कर लिया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्य को फ्लाइंग स्क्वायड की टीम से जांच कराने की बात कही। मालूम हो कि पिछले सप्ताह भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने इस्माईलपुर में हुए कटाव रोधी कार्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने के कारण कार्य को पुण: कराने का निर्देश दिया था।

साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर जिला पदाधिकारी और जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी से तत्काल जांच कराने की मांग की थी। जिसके बाद जिला पदाधिकारी खुद कटाव स्थल पर किए गए कार्यों का जांच करने पहुंचे थे। इस निरीक्षण के दौरान नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार गोपालपुर इस्माइलपुर एवरग्रा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *