नारायणपुर : बिजली चोरी के आरोप में नवटोलिया गांव में बिजली कंपनी के जेई विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। भवानीपुर पुलिस को दिए आवेदन में जेई विकास कुमार ने कहा है कि पहले से 6,311 रुपए बकाया था।

इसलिए उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद वह चोरी-छिपे बिजली का उपयोग कर रहा था। इससे कंपनी को 12,621 रुपए राजस्व की क्षति हुई है।

जबकि भूषण चौधरी पर भी पहले से 15,967 रुपए बकाया था। बिल की राशि जमा नहीं करने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी तो वह चोरी-छिपे विद्युत ऊर्जा का खपत कर रहा था। उस पर 16,973 का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *