नवगछिया : गोसाईगांव रिंग बांध के पास इस्माइलपुर के परबत्ता सूदन टोला निवासी राजकुमार दास के साथ बाइक सवार तीन अपराधियों ने छिनतई का प्रयास किया। राजकुमार ने बताया कि वह नवगछिया के एक मोटरसाइकिल शो रूम में काम करता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
रोज की तरह वह बाइक से काम समाप्त कर देर शाम घर लौट रहा था। तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने उसे रिंग बांध के पास गाली-गलौज कर रुकने को बोला, लेकिन वह नहीं रुका। अपराधियों ने पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक वह दूर निकल गया था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
