बिहपुर । जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण में प्रतिनियुक्त प्रगणक, पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर सहित गणनाकर्मियों द्वारा सार्वजनिक और रविवारीय अवकाश में भी कार्य किया गया है। उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में कार्य के अंतिम समय में जाति जनगणना पर रोक लगाने से कार्य स्थगित हो गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
किए गए कार्य के लिए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के पुलिस जिला नवगछिया के अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से कर्मियों के लिए कुल छह दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
