नवगछिया। नवगछिया थाना के तेतरी जीरोमाइल में बोलोरो को मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गए है। घायलों में खरीक थाना के दादपुर निवासी दयानंद ठाकुर, भोचो यादव के पुत्र सुगो यादव है। स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सक ने दोनो घायल का इलाज किया। दोनो घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया बाइक से दोनो व्यक्ति नवगछिया आ रहे थे।

इसी दौरान तेतरी जीरोमाइल में एक बालक को बचाने के चक्कर में बोलोरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। घटना के पश्चात बोलोरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *