बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी रामलखन चौरसिया के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पटवन करने के जाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। वहीं परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी लाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। सूचना पर दरोगा नवीन कुमार ने मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया भेज दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
