नवगछिया । कदवा दियारा पंचायत के ठाकुर जी कचहरी टोला कदवा निवासी उमेश मंडल के पुत्र अंकित कुमार की मौत रविवार दोपहर बालू घाट के समीप कोसी नदी में डूबने से हो जाने के बाद दूसरे दिन करीब 29 घंटे बाद शव को बरामद किया गया।

शव बरामदगी के लिए दो दिनों से नदी में स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के साथ एसडीआरएफ की टीम काफी खोजबीन में लगी थी। शव खोजबीन करते हुए जब एसडीआरएफ की टीम नदी किनारे आकर रूक गई तो कुछ ही देर बाद शाम पांच बजे एकाएक शव नदी में पानी के ऊपर होता दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने शव को बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंपा।

शव को देखते ही परिजनों में चित्कार होने लगी। एकलौता पुत्र अंकित के शव को देख मां बार-बार विलाप करते हुए खुद भी नदी में कूद कर जान देने का प्रयास कर रही थी। अंकित इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने बताया कि जल्द हीं मृतक के परिजनों को मुआवजा दे दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *