नवगछिया। नगर परिषद नवगछिया में उपयोग की गयी वस्तुओं का संग्रह कर उसका रिसाइकिल और रीयूज हेतु आरआरआर सेंटर की स्थापना की गई। आरआरआर सेंटर का उद्घाटन सभापति प्रीति कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति प्रीति देवी ने कहा कि घरों में अनुपयोगी सामान जैसे जूता चप्पल, कपड़ा, बर्तन खिलौना, किताब, प्लास्टिक का डब्बा आरआरआर सेंटर पर जमा कराएं और गरीब नि:सहाय व्यक्तियों की सहायता करें।
Total Downloads: 331
नवगछिया नगर परिषद के सभी वार्डों में इस पुनीत कार्य को करने हेतु आरआरआर सेंटर का निर्माण कराएगी। जहां सभी नागरिकों से अनुपयोगी सामान दान के रूप में ले सकें। मौके पर प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, नागेश्वर प्रसाद सिंह, पार्षद बलराम कुमार अभिनंदन कुमार, मोहम्मद शाहजहां, पूनम देवी, आभास यादव, गोपाल तांती, सुभाष सिंह, रवि कुमार सागर कुमार, कृष्णानंद पासवान, गुड्डू कुमार, पार्षद नेहाल खान, बबलू झा सहित सभी पार्षद मौजूद थे।
