नवगछिया । दाखिल-खारिज करने के एवज में महिला के साथ गलत करने के आरोप में गिरफ्तार नारायणपुर के अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार को निलंबित किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एडीएम कार्यालय में उनके खिलाफ फाइल खोली गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
एडीएम ने नवगछिया के एसपी से दर्ज एफआईआर की कॉपी मंगाई है। बताया गया कि शाम तक डीएम स्तर से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पूरे मामले की जानकारी देते हुए निलंबित करने की अनुशंसा कर दी जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
