नारायणपुर। नवगछिया सीओ नितेश कुमार सेठ को नारायणपुर सीओ का प्रभार नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने लिखित पत्र के द्वारा दिया है। नारायणपुर के पूर्व सीओ अजय कुमार सरकार को दुष्कर्म मामले में जेल जाने पर इनको प्रभार दिया गया है। आशय की जानकारी बीडीओ हरिमोहन कुमार ने दी।
Total Downloads: 79
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नारायणपुर के पूर्व अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ समाहर्ता ने सोमवार को सरकार को रिपोर्ट दी थी। प्रभारी समाहर्ता कुमार अनुराग ने नवगछिया के एसडीओ की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए निलंबन के लिए अनुशंसा किया था। सरकारी सेवा नियमावली का हवाला देते हुए सरकार को जेल जाने की अवधि से निलंबन का आदेश दिया है।
