बिहपुर । हरिओ पंचायत के वार्ड नंबर दो के गांव बड़ीखाल के वार्ड सदस्य मंजू देवी के पति जगदेव मंडल की हत्या के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के घर दूसरे दिन चूल्हा नहीं जला। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर फुलौत ओपी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
वहीं हत्याकांड के बाबत फुलौत ओपी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि इस बाबत आवेदन नहीं मिला है। परिजनों ने दाह संस्कार के बाद आवेदन देने की बात कही है। हालांकि पुलिस मामले को लेकर पड़ताल कर रही है। बता दें कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वार्ड सदस्य के पुत्र ऋषि घर के समीप नाश्ता की दुकान पर गया था।
वहीं घोड़ी पर आये बदमाशों ने ऋषि से किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे। हल्ला सुनकर जगदेव मंडल पहुंचा तो बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। ऋषि कुमार ने बताया कि बदमाश खरीक के ढोढ़िया निवासी हमको गाली गलौज कर रहा था। उसी ने मेरे पिता की गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस अभी भी लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है


