खरीक । गोलीबारी मामले का आरोपी थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी कुख्यात पागो उर्फ पगला मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पागो, निरंजन नगर निवासी कुख्यात कैलाश चौधरी को गोली मारकर घायल करने के मामले का नामजद आरोपी है और घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मंगलवार की देर रात थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को सूचना मिली कि वह घर पर है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पीएसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे और उसे दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार. आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि लोदीपुर बहियार में वर्चस्व को लेकर सोमवार की देर रात दो आपराधिक गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें कैलाश चौधरी घायल हो गया था।

मंगलवार की देर रात कैलाश ने कुख्यात पप्पू यादव समेत उसके गिरोह के पांच नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि तैयार फसल पर कब्जा जमाने को लेकर पप्पू यादव ने अपने गिरोह के साथियों के साथ गोलीबारी की थी। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *