images

Whatsapp group Join

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 नवोदय चौक के चकरामी गांव पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह बेगूसराय से भागलपुर एसएससी की परीक्षा देने जा रहे बाईक सवार दो परीक्षार्थी को अज्ञात वाहन के धक्के से जख्मी हो गए ग्रामीण बंटी झा, साकेत, सन्नी की मदद से इलाज के लिए मधुरापुर बाजार के प्राइवेट क्लीनिक पहुंचाया. परीक्षार्थी सुमन कुमार व अनिल कुमार ने बताया कि बिहार एसएससी का परीक्षा देने भागलपुर जा रहे थे. हाथ, मुंह व पैर में चोट लगी थी. वहीं से परिजन को बेगूसराय मोबाइल से सूचना दिया परिजन अस्पताल पहुंच जख्मी दोनों युवक को वापस घर बेगूसराय ले गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *