गोपालपुर. बिजली विभाग के कनीय अभियंता ई अनुराग सिंह ने गोसाईंगांव के शंभु झा पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
गोपालपुर. चपरघट के इंद्रजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर चपरघट के ही पीयूष यादव पर ट्रैक्टर से खेत जुताई के दौरान 50 हजार रुपये बतौर रंगदारी मांगने व पाकेट से नकद 10 हजार रुपये निकालने, हाथ से सोने की अंगूठी व ट्रैक्टर की चाबी छीनने तथा विरोध करने पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

