नवगछिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी बिहार शिक्षा परिषद से आए जितेंद्र कुमार पासवान ने नवगछिया के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों की अनुपस्थिति गंभीर है। शिक्षक और प्रधानाध्यापक इसके लिए पहल करें अगर समय रहते विद्यालय में छात्रों उपस्थिति में सुधार नहीं हुआ तो दोनों के ऊपर गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
Total Downloads: 79
शिक्षकों को उन्होंने हिदायत दी कि छात्र विद्यालय नहीं आते हैं यह बहाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत नामांकन के तहत छात्रों की पठन-पाठन एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराना है, लेकिन जिस तरह से 30 से 40% छात्रों की उपस्थिति अलग-अलग विद्यालयों में देखी गई। यह चिंताजनक है।
उन्होंने बताया कि फूलचंद मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेतरी, रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय और रामधारी मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। शौचालय और भोजन को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। साफ-सफाई से लेकर के अन्य व्यवस्था पर भी कहा कि अगर सुधार नहीं होगा तो जिला स्तर पर पहले बैठक करके रिपोर्ट किया जाएगा इसके उपरांत राज्य स्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

समय रहते विद्यालय में व्यवस्था के सुधार की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि रामधारी मध्य विद्यालय में ₹19600 के आसपास खर्च की राशि को रिकवर किया जाएगा। क्योंकि यहां पर जिस तरह से खर्च किया गया है वह तरीका गलत है।
