नवगछिया : नवगछिया एसपी आवास के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार संध्या 4 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें नवगछिया पुलिस लाइन से एसपी कार्यालय बाइक से आ रहे पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष नन्द कुमार और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 330
वहीं, दूसरा बाइक चालक इस्माइलपुर थाना के लक्ष्मीपुर निवासी राहुल चोटिल हो गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष नन्द कुमार के पैर में गहरी चोटें आईं हैं। कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के चेहरे पर गहरी चोट लगी है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज लाया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
