बिहपुर । लत्तीपुर (भगवतीपुर ) में लीची तोड़ने के विवाद में शनिवार की सुबह 5:30 बजे जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी की गई। मारपीट में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गये। घायलों में मो. अहद आलम, मो. रकिम राइन, मो. इदरीस राइन, मो. अरशद। वहीं दूसरे पक्ष से आनंद कुमार उर्फ शीलो, रमोतार शर्मा व टुनटुन ठाकुर शामिल हैं। दोनों पक्षों का लीची का बगीचा आसपास है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर बगीचे में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
Total Downloads: 79
एक पक्ष से मो. रकिम राइन ने शिलो शर्मा, बिलो शर्मा, दुर्गेश शर्मा, बोताली शर्मा व टुनटुन ठाकुर को नामजद किया है। कहा कि नामजद मुंह में गमछा लपेटे हुये आए और चार-पांच गोली फायर कर दिया और गालीगलौज करते हुये कहा पचास हजार रुपया रंगदारी मांगी। एक आदमी को गोली का छींटा भी लगा। उसके बाद घेर कर पीटने लगा। जिसमें कई लोग घायल हो गये। वहीं हल्ला होने पर लोग जुटने लगे तो धमकी देते हुए सभी भाग गए। मो. अरशद ने पुलिस को एक खोखा भी सुपुर्द किया।
उधर दूसरे पक्ष के अभिषेक आनंद ने मो. आलमगीर राइन, मो. रकीम राइन, मो. अबुल राइन, मो. ताहिर राइन, मो. फारूक व मो. राजा को नामजद किया है। आरोप में बताया कि हमलोग अपने बगीचे में लीची की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान नामजद आये और कट्टा, लाठी, डंडे से मारना शुरू कर दिया। कट्टे के बट से आनंद व टुनटुन के सिर पर मारा। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसके गोली फायरिंग कर 20 हजार रुपया छीन लिया। वहीं तीनों घायलों को मायागंज रेफर कर दिया गया।

बिहपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और पड़ताल शुरू कर दी गई है।
