नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में जबरन लीची तोड़ने के विवाद में सोमवार की देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पकरा निवासी नीरज कुमार सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार (22) है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भुषण ने बताया कि अभिषेक सिद्धार्थ के घर पर काम करता था। सोमवार रात अभिषेक कुमार फुकन शर्मा के साथ सिद्धार्थ का खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान बगीचा में सुशील सिंह और अटल सिंह ने लीची तोड़ने का आरोप लगाते हुए फुकन शर्मा को पीट दिया। अभिषेक ने मारपीट की बात सिद्धार्थ को बगीचा में जाकर बतायी।

सिद्धार्थ यह सुनते वहां पहुंच कर सुधीर सिंह और अटल सिंह के साथ मारपीट करने लगा। अभिषेक दोनों पक्षों को समझा-बुझा रहा था। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो अभिषेक के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक के छोटे भाई अंकित कुमार ने बताया कि घर पर ही मेरे भाई अभिषेक कुमार के मोबाइल पर कन्हैया कुमार ने फोन कर कहा कि सिद्धार्थ बगीचा में बुला रहा है। अभिषेक, कन्हैया, सिद्धार्थ के बीच काफी अरसे से दोस्ती थी। फोन आने के बाद अभिषेक रात्रि के साढ़े 11 बजे घर से सिद्धार्थ के लिए खाना पहुंचाने आधा किलोमीटर दूर लीची बगीचा गया। देर रात्रि में मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपके बड़े भाई को गोली लगी है।

मैं आनन- फानन में भाई को देखने के लिए बगीचा जा रहा था। तब तक रास्ते में भाई को ठेला पर लादकर बगीचा से सिद्धार्थ और कन्हैया आ रहा था। मैंने तुरंत उसको इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जब मेरे भाई को गोली लगी थी। उस समय सुधीर सिंह भी मौजूद था। गोली मेरे भाई के पेट में लगी थी। नवगछिया थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कोट

पकरा में युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन जो भी लिखित आवेदन देंगे उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
सुशांत कुमार सरोज, एसपी, नवगछिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *