नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर आरोपी एवं पीड़िता को कब्जे में लेकर नवगछिया महिला थाना पहुंचाया। महिला थाना में पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया।

आवेदन में कहा है कि गांव का ही अमित कुमार (21) मेरे घर आता-जाता था। इसी दौरान वह मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे उसने मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू की। मेरे माता-पिता मजदूरी करने के लिए चले जाते थे। मैं घर पर अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाकर वह मुझे शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। जिसके कारण मैं गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी मैंने अमित को दी तो वह हमसे मिलना-जुलना और फोन पर भी बात करना बंद कर दिया।

काफी प्रयास के बाद मंगलवार को वह फोन उठाया तो उसने कहा मैं अभी शादी नहीं कर सकता हूं। वह मुझसे गाली गलौज करने लगा। इसके बाद मैंने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। मेरे माता-पिता ने शादी कराने के लिए गांव में पंचायत बैठायी। किन्तु आरोपी मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला थाना की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *