नवगछिया । गोपालपुर अंचल कार्यालय के नाजिर ओमप्रकाश पोद्दार को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बुधवार को गोपालपुर पुलिस ने आरोपी नाजिर को निगरानी सह एडीजे-पांच के कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गोपालपुर के सीओ राजकिशोर शर्मा के बयान पर नाजिर ओमप्रकाश पोद्दार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल होने के बाद 25 फरवरी को गोपालपुर थाने में उनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।

महिला और पुरुष से मांग रहा था 25 हजार रिश्वत

गोपालपुर सीओ ने केस दर्ज कराने के लिए गोपालपुर थाने में जो आवेदन दिया था उसमें लिखा था कि अंचल कार्यालय में एक महिला एवं पुरुष से किसी काम को लेकर 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत की मांग करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। सीओ ने वायरल हुए वीडियो को भी पेनड्राइव में डालकर पुलिस को सौंप दिया था।

केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी नाजिर की पुलिस को तलाश थी। गोपालपुर पुलिस नाजिर के सबौर स्थित कोल्ड स्टोरेज कैंपस से उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। केस दर्ज होने के बाद डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *