नवगछिया स्थित एक कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव के पास बुधवार की शाम आम के बगीचे की है। छात्र जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जब परिजन बगीचे में पहुंचे तो छात्रा वहां एक कमरे में मिली।

इसके बाद परिजनों ने 112 की टीम को सूचना दी। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्रा व परिजनों को नवगछिया महिला थाना लेकर गई। छात्रा ने नवगछिया के ही एक नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दिए आवेदन में – पीड़ित छात्रा ने कहा है कि कोचिंग से आने के दौरान लड़का उसे पकड़ – कर बगीचे के एक कमरे में ले गए और वहां जबरदस्ती की। नवगछिया महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच अनुमंडलीय अस्पताल में कराई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *