नवगछिया । खरीक बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में संचालित चाय, नाश्ता, मिठाई समेत अन्य दुकानों में हटिया मालिक तेलघी निवासी सुमित सिंह और उनके सहयोगियों पर व्यवसाइयों ने ताला लगाने का आरोप लगाते हुए पूरा बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों ने ताला खुलने तक बाजार बंद रखने का ऐलान किया। मामले को लेकर बाजार वासियों ने सामूहिक रूप से थाने में आवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि उक्त सभी दुकान काली मंदिर की जमीन पर है और वर्षों से हमलोग दुकानदारी कर रहे हैं और किराया मंदिर के स्थानीय समिति में जमा कर रहे हैं।

इसके बाद भी बुधवार को करीब 11 बजे सुमित कुमार 50 सहयोगियों के साथ आये और जबरन सभी दुकानें बंद कराते हुए अपना ताला मार दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इधर, हटिया मालिक ने कहा कि सभी आरोप निराधार है। मैं आज बाजार गया भी नहीं हूं। मेरे सहयोगी दुकानदार से भाड़ा मांगने गए थे, जिसके कारण सभी दुकानदार खुद ही दुकान बंद कर चले गए। तीन माह से आज-कल कहकर एक भी दुकानदार मुझे भाड़ा नहीं दे रहे हैं।

उक्त दुकान मंदिर की नहीं, बल्कि बिहार सरकार की जमीन पर है। सीओ खुद चिह्नित कर चुके हैं। इस संबंध में सीओ से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *