नई दिल्ली। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ों पर नहीं लगते। जाहिर सी बात है कि ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन एक सच यह भी है कि जल्द ही पेड़ों से बिजली भी उगने लगेगी।

20b6647ae

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पेड़ विकसित किया है, जो कि बिजली पैदा करेगा। जब हवा इस पेड़ के कृत्रिम पत्तों से होकर गुजरेगी, तो बिजली पैदा होगी।

यह तकनीक अमेरिका स्थित इयवा यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने विकसित की है। इससे लोगों को घरेलू इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों को चार्ज करने में मदद मिल सकती है।

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो पेड़ पर शाखा और पत्तों की तरह लग जाता है। फिर जब हवा इसके कृत्रिम पत्तों से होकर गुजरती है, तो इसमें बिजली पैदा होती है।

इस उपकरण को डिज़ाइन करने वाले माइकल मैकक्लोस्की ने कहा कि इसमें हवा से घूमने वाली टरबाइन को नहीं बदला जाएगा, बल्कि यह तकनीक इस तरह की छोटी मशीनों का बाजार तैयार करेगी जो कि हवा को बिजली में बदल सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *