नवगछिया : नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के निजी बैंक संचालक के द्वारा समय पर राशि भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं ने सोमवार को जमकर बवाल किया। इस मौके पर उपभोक्ताओं के द्वारा नवगछिया थाना को भी सूचना दी। जिस पर नवगछिया थाना मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और तत्काल भुगतान कराने का निर्देश मौजूद प्रबंधक को दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लोटस प्रोफिशिएंट निधि लिमिटेड नवगछिया की ओर से इलाके में कई जगहों पर खाता खोलकर राशि जमा लिया गया। साथ ही प्रतिदिन के तहत भी कई दुकानदारों से पैसा लिया। लेकिन समय पूरा होने के बावजूद भी भुगतान नहीं करने व बैंक आने पर टालमटोल करने पर उपभोक्ता बिफर पड़े।

उपभोक्ता मो. जाहिद ने बताया कि मैंने एक लाख रुपया जमा किया था जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है। लेकिन आज तक व भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं इसी तरह से मो. अंसार आलम ने बताया कि ₹उन्होंने 4,89,000 रुपये जमा कराये थे जिसकी अवधि, 6 जून पूरी हो चुकी है। लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं मो. खालिद ने बताया कि बहन की शादी है पिछले कई दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन रुपया नहीं मिल रहा है।

वहीं प्रबंधक पुष्पा कुमारी ने बताया कि हम लोगों का ऋण वितरण क्षेत्र में अधिक हो गया है। जिसके कारण रुपये की कमी है। जिन लोगों का रुपया भुगतान करने का समय पूरा हुआ है। हम उसे धीरे-धीरे कर भुगतान कर रहे हैं। वहीं इस बैंक के संचालक अमरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि ऋण वितरण अधिक हो जाने के कारण भुगतान में परेशानी आ रही है। एक महीने के अंदर हम सभी लोगों का भुगतान कर देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *