बिहपुर : झंडापुर पश्चिम पंचायत के जन वितरण दुकानदार शशि पासवान के खिलाफ रविवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान उपभोक्ताओं का गुस्सा देख डीलर शशि पासवान बहाने से दुकान बंद चले गए। सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान सुनीता देवी, जितेंद्र कुमार, अनमोल देवी, पूजा देवी, सुलेखा देवी, जितेंद्र सिंह, मुनेश्वर सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर पिछले दो माह से चावल और गेहूं नही दे रहे हैं।
Total Downloads: 79
जबकि आरोपी दुकानदार उपभोक्ताओं से फिंगर प्रिंट पॉश मशीन पर ले ले रहे हैं। वहीं, जब राशन लेने दुकान पर जाते है तो डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को लौटा दिया जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि फिंगर लेने के बाद भी डीलर राशन देने में आनाकानी करते हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि डीलर मई माह का राशन बेच दिया है। रविवार को डीलर द्वारा राशन वितरण किया जा रहा था।
दोपहर तक डीलर ने राशन वितरण किया। वहीं, एक बजे डीलर दुकान बंद कर घर चले गए। जब डीलर लौट के दुकान खोलने नहीं आए तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस ने डीलर के दुकान पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर माहौल को शांत कराया। इस बारे में नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि डीलर के दुकान पर हंगामे की सूचना मिली है। उपभोक्ताओं के शिकायत की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर विक्रेता पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, मामले को लेकर विक्रेता से संपर्क नहीं हो पाया।

