नारायणपुर । प्रखंड के भवानीपुर थाना का बुधवार की रात नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें गश्ती की जगह थाना के खड़े दोनों वाहन को देखकर भड़के। ऑफिस खोलने का कहा तो दस मिनट बाद चाभी लेकर प्रबंधक आये।
Total Downloads: 354
उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ कर कार्य लापरवाही का संज्ञान लेते हुए एडिशनल थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, थाना प्रबंधक जितेंद्र कुमार, सरकारी वाहन चालक व एक पीटीसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। एसपी ने एसआई पंकज कुमार को भवानीपुर थाना की देखरेख का जिम्मा अगले आदेश तक दिया है।
गोपालपुर पुलिस ने बुधवार की रात सुल्तानगंज के अब्जूगंज में छापेमारी कर एससी/एसटी एक्ट के नामजद को गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया गिरफ्तार आरोपी अनिमेश कुमार है। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

