बिहपुर :ब्रजलेश्वरधाम मड़वा में सावन बहार महोत्सव के तहत दो माह तक चलने वाले श्रावणी मेले को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज मड़वा पहुंचे।जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक मेला क्षेत्र का जायजा लिया।इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ,सचिव श्यामसुंदर राय ,कोषाध्यक्ष विमल शर्मा व सरपंच प्रतिनिधि गोपाल चौधरी से ब्रजलेश्वरधाम में श्रावणी मेले को लेकर विस्तृत जानकारी लिया।इस मौके पर इंस्पेक्टर विनय कुमार ,अमर विश्वास ,बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार भी मौजूद थे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 574

उसके बाद एसपी में सोमवारी पर लगने वाली भीड़ को देखते हुये मंदिर परिसर को खाली करने का निर्देश दिये। उसके बाद उन्हेंने कहा श्रावणी मेले के शिवभक्तों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।उसके पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।मंदिर परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है।मंदिर को फुलों से सजाया जा रहा है।

ज्ञात हो की सावन की सोमवारी पर सुल्तानगंज के अगुवानी गंगा घाट से लाखों कांवरिया जलभर कर ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करते है।इस मौके आशुतोष चौधरी ,चंदन चौधरी , डब्लू राय ,अजीत कुंवर ,संजय राय ,विनोद पांडे,संजय पांडे ,विजय राय ,विलास कुंवर ,सुधीर पासवान आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *