नवगछिया पुलिस जिला में बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। नदी थाना पुलिस के पुअनि रामचन्द्र यादव एवं एएलटीफ के सहयोग से कोसी रिंग बांध मरांडी के सामने से एक लीटर देसी शराब के साथ तस्कर संजय ऋषिदेव गिरफ्तार किया गया।
Total Downloads: 78
रंगरा पुलिस ने चार लीटर देअी शराब के साथ कुमोद कुमार व राजा कुमार को रंगरा चिमनी भट्टा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भवानीपुर पुलिस ने बलहा से भ्रमरपुर निवासी मनोज कुमार मिश्र व श्रीराम युग गोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ढोलबज्जा पुलिस ने कदवा से दो शराब तस्कर सुमन कुमार व लक्ष्मण कुमार घर लवालगान थाना चौसा जिला मधेपुरा को गिरफ्तार किया गया। बिहपुर पुलिस ने कन्हैया लाल साह घर भ्रमरपुर को गिरफ्तार किया। परबत्ता पुलिस ने राजीव कुमार मंडल व पंकज मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

