नवगछिया : भवानीपुर थाना के भोजुटोल में धर्मेंद्र शर्मा की हत्या के मामले में मधेपुरा जिले के रतवारा गांव में स्थानीय पुलिस और भवानीपुर पुलिस ने पूर्व सरपंच सुधीर शर्मा के बासा पर छापामारी कर छह बदमाशों को दबोचा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने भूसखार से रायफल एवं बिस्तर के नीचे से तीन मॉस्केट, कट्टा समेत छह कारतूस, छह मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मधेपुरा जिला के रतबारा के पूर्व सरपंच सुधीर शर्मा, सुधीर शर्मा के पुत्र शिव कुमार, बघवा दियारा के मो. अब्दुल, नवगछिया के नारायणपुर निवासी सुनील यादव के पुत्र चंदन यादव, मुन्ना यादव के पुत्र अमित यादव एवं खगड़िया जिले के सतीशनगर निवासी राम मंडल के पुत्र चंदन मंडल शामिल हैं।

यह जानकारी भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने दी है। उन्होंने बताया की धर्मेंद्र हत्याकांड में छापेमारी के दौरान आरोपी पकड़े गए हैं। जिसमें भवानीपुर ओपी के पुअनि बसंत कुमार, पुअनि मनीष कुमार सशस्त्र बल के साथ रतवारा थाना के दो पुलिस पदाधिकारी छापेमारी में शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *