नारायणपुर। प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत बलहा गांव वार्ड तीन, चार, पांच व छह के तीन हजार से अधिक लोग ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिजली के बिना मोबाइल चार्ज होना भी मुश्किल है।

वार्ड सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की रात ठनके से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। रात को नारायणपुर जेईई विकास कुमार को सूचना दी गयी। मंगलवार को ट्रांसफार्मर खोलकर भागलपुर भेजा गया है। जेईई ने बताया कि भागलपुर से आने पर जल्द चालू किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *