बिहपुर। सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर में 13 जुलाई से सत्र 2023-2025 के 11वीं कक्षा के लिये कला व विज्ञान की नियमित कक्षाएं प्रातः 10 बजे से संचालित की जाएंगी। प्राचार्य विनोद कुमार झा ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकित नये सत्र के सभी छात्र एवं छात्राएं नियमित रूप से वर्ग कक्ष में उपस्थित होंगे।
12वीं कला की कक्षा 9:15 से एवं विज्ञान की कक्षा 10 बजे से प्रारंभ होगी। प्रोफेसर धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे बिहार में इस नये सत्र की कक्षा की शुरुआत एसडी कॉलेज से ही हो रही है। लगभग सभी विद्यालय व महाविद्यालय में नामांकन ही चल रहा है।

