बिहपुर : प्रखंड के खानकाह-ए-आलिया फरीदिया मोहब्बतिया में हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैह व हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय उर्स शनिवार से शुरू हुआ। खानकाह के गद्दीनशीन हजरत अली कौनैन खां फरीदी और नायब मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की अगुवाई में सुबह कुरानखानी हुई।
Total Downloads: 78
वहीं शाम में गरीब की नमाज के बाद खानकाही झंडा फहराया गया। इसके बाद शानदार जलसा व कव्वाली भी आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से उलेमा व शायर शरीक हुए। इसके बाद मजारशरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फुलपोशी व नियाज फातिहा सज्जादानशी की अगुवाई में की गई।
कार्यक्रम में कर्रार खां, रहबर खां, रहनुमा, राहम खां, गुलाम पंजतन, मौलाना अबुसालेह फरीदी, फारूक नक्शबंदी, हसन खां, कैफ खां, ताजुद्दीन खां, जिप सदस्य मोईन राइन, इरफान आलम, चंदन भारद्वाज आदि उसे के सुचारू संचालन में सक्रिय दिखे। उर्स को लेकर पूरे खानकाह परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। दूर-दराज से भी बड़ी संख्या जायरीन पहुंचे हैं। बताया गया कि रविवार की सुबह खानकाह प्रांगण में पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो वसल्लम के पवित्र मुये मुबारक की जियारत जायरीनों को कराई जाएगी।

